Hardoi News : छह वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में  आरोपी घायल, पुलिस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने का कर रहा था प्रयास

देर रात पुलिस सचिन को साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर लेकर जा रही थी। इस दौरान उसने पेशाब करने के बहाने पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्तौल छीनकर भागने का प्रया...

Jul 1, 2025 - 00:14
 0  238
Hardoi News : छह वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में  आरोपी घायल, पुलिस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने का कर रहा था प्रयास

By INA News Hardoi.

हरदोई : पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार, 29 जून 2025 को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को घायल अवस्था में पकड लिया। बता दें कि एक बच्ची का शव गांव के बाहर एक नाले में कूड़े और पुआल से ढका हुआ, अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ था। इस जघन्य अपराध के आरोपी सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह छह वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो घर के बाहर चारपाई पर एक आम और नीचे बच्ची की चप्पलें मिलीं, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने तत्काल पचदेवरा थाने को सूचना दी। पुलिस ने कई टीमों के साथ गांव में सर्च अभियान चलाया। खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर एक बाग में नाले के पास बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में कूड़े और पुआल से ढका हुआ मिला।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन के लिए नमूने एकत्र किए थे। ग्रामीणों और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने बिहार के पटना जिले के रामपुर गांव निवासी सचिन को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया। पूछताछ में सचिन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का अपराध कबूल किया।

देर रात पुलिस सचिन को साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर लेकर जा रही थी। इस दौरान उसने पेशाब करने के बहाने पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में सचिन के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Also Click : Deoband News : ब्लॉक प्रमुख और पति पर सरकारी संपत्ति कब्जाने का आरोप, शिकायत पर सीएम कार्यालय से हुए जांच के आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow