Deoband News: दारुल उलूम पर बाजार में अनाज बेचने का आरोप, वीडियो वायरल, मोहतमिम बोले: दावे गलत, वीडियो बनाने वालों पर करेंगे कानूनी कार्रवाई
सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि इस भ्रामक वीडियो के ....
By INA News Deoband.
देवबंद : विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के हवाले से सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि संस्था में आने वाले गेहूं को बाजार में बेचकर करोड़ों रुपये की कमाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि इस भ्रामक वीडियो के जरिये संस्था के समर्थकों और शुभचिंतकों को गुमराह किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संस्था को नुकसान पहुंचाना है जो बेहद निंदनीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि वीडियो को वायरल करने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
Also Click : Deoband News : किसानों की समस्या पर किया विचार विमर्श, सीएम को भेजा ज्ञापन, भाकियू तोमर की मासिक बैठक का आयोजन
बता दें, कि वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दारुल उलूम में आने वाले अनाज को अच्छे दामों में बाजार में बेचा जा रहा है। साथ ही वार्षिक बजट में खर्च होने वाली 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम बचाई गई है। इतना ही नहीं वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि संस्था को सब्सिड़ी के रुप में मिली 65 करोड़ रुपये की रकम सरकार को वापस करनी पड़ी है। मौलाना अबुल कासिम नोमानी का कहना है कि दोनों बातें विरोधाभासी हैं। मामले में जल्द कार्रवाई कराई जाएगी।
What's Your Reaction?











