Deoband News : किसानों की समस्या पर किया विचार विमर्श, सीएम को भेजा ज्ञापन, भाकियू तोमर की मासिक बैठक का आयोजन

एसडीएम कार्यालय पर हुई बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसमें नगर अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि खेती में प्रयोग होने वाली द...

Jun 17, 2025 - 22:26
 0  39
Deoband News : किसानों की समस्या पर किया विचार विमर्श, सीएम को भेजा ज्ञापन, भाकियू तोमर की मासिक बैठक का आयोजन

By INA News Deoband.

देवबंद : भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की मासिक बैठक में किसानों ने समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम कार्यालय पर हुई बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसमें नगर अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि खेती में प्रयोग होने वाली दवाई और खाद के दाम बढ़ने से किसानों की लागत बढ़ी है। इसलिए सरकार को गन्ना मूल्य कम से कम पांच सौ रुपये क्विंटल करना चाहिए।

Also Click : Hardoi News: हरदोई में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं 60 शिकायतें, प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम युवराज सिंह को सौंपा। इसमें उन्होंने बजाज शुगर मिल पर किसानों का बकाया भुगतान दिलाने, आवारा पशु खेतों में किसानों की फसलों को बरबाद कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है, इसमें कार्रवाई कराने, फ्लाईओवर पर लगी खराब लाइटों को ठीक कराने, अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने, हाशिमपुरा गांव में जलनिकासी से ग्रामीणों को निजात दिलाने आदि मांगे की हैं। इस मौके पर अनिल, श्रवण शर्मा, नवाब सिंह, सहदेव चौधरी, कुरबान, बिट्टू, अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow