Deoband News: मेले में लगे ड्रैगन झूले से गिरकर दो बच्चे घायल, मोहल्ला बड़जियाउलहक पर हुआ हादसा
आगे की तरफ बैठने के कारण जैसे ही झूला चालू हुआ उस सवार दो बच्चे जमीन पर गिर गए। इसमें दोनों घायल हो गए। बताया गया है हादसे के बाद झूला संचालक फरार हो गया। जबकि बच्चों को लोगों ...
By INA News Deoband.
देवबंद: नगर के मोहल्ला बड़जियाउलहक पर लगे ड्रैगन झूले से गिरकर दो बच्चें घायल हो गए। बताया गया है इसमे एक बच्चा अधिक चोटिल हुआ है। जबकि दूसरे को मामूली चोट आई है।
दरअसल, मोहल्ला बड़जियाउलहक पर ईद के त्योहार के बाद रोशनी के नाम से मेला लगता है। इसमें खेल खिलौने की दुकानों और खाने के स्टालों के अलावा कई तरह के झूले लगते हैं। बुधवार की रात कुछ बच्चे कश्तीनुमा ड्रैगन झूले में झूल रहे थे।
Also Read: Deoband News: दम घुटने से हुई आठ साल के साजिद की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
आगे की तरफ बैठने के कारण जैसे ही झूला चालू हुआ उस सवार दो बच्चे जमीन पर गिर गए। इसमें दोनों घायल हो गए। बताया गया है हादसे के बाद झूला संचालक फरार हो गया। जबकि बच्चों को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हालांकि वहां मौजूद लोगों का कहना है कि झूला संचालक ने बच्चों को आगे बैठने से मना किया था। लेकिन वह जिद करके वहां बैठे और हादसे का शिकार हो गए। घायल बच्चे पठानपुरा रेती चौक निवासी बताए गए हैं।
What's Your Reaction?











