Deoband News: दम घुटने से हुई आठ साल के साजिद की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
कई दिन बाद राशिद ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने दूसरी पत्नी के परिजनों पर शक जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था। ...
मुख्यांश-
- 25 मार्च से था लापता, भायला मार्ग पर गन्ने के खेत से मिला था शव
- शरीर पर बने थे घाव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
By INA News Deoband.
देवबंद: मोहल्ला पठानपुरा निवासी राशिद के आठ साल के बेटे साजिद की मौत दम घुटने से हुई है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। साजिद का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। जिसके शरीर पर कई जगह घाव बने थे। परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। बता दें, कि राशिद का बेटा साजिद 25 मार्च को घर से लापता हो गया था।
तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। कई दिन बाद राशिद ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने दूसरी पत्नी के परिजनों पर शक जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था।
बुधवार को साजिद का शव भायला मार्ग स्थित एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। जिसे पुलिस ने मोर्चरी भिजवा दिया था। उसके शरीर पर बने घाव देखकर पीड़ित पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को साजिद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। जिसमें मौत का कारण दम घुटना दर्शाया गया है।
साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि कई दिन पूर्व ही साजिद की मौत हो गई थी। पुलिस ने अब जांच का रूख हत्या के बिंदू की ओर मोड लिया है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?