Deoband News: CNG कार में अचानक लगी आग, चपेट में आने से बाईक सवार गम्भीर घायल, घायलों को भर्ती कराया

उन्होने तुरंत अपनी कार रूकवा कर एम्बुलेंस को फोन किया और घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करावाया। वहां से लोक निर्माण विभाग के मंत्री और पालिकाध्यक्ष सीधे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। राज्यमंत्री...

By INA News Desk
Apr 1, 2025 - 23:54
66 Views
Deoband News: CNG कार में अचानक लगी आग, चपेट में आने से बाईक सवार गम्भीर घायल, घायलों को भर्ती कराया
Advertisement
Advertisement

By INA News Deoband.

देवबंद: दिल्ली नंबर की CNG वैगनआर कार देवबंद के कासिमपुरा फाटक के निकट पहुंची तो अचानक का गोला बन गई। बताया जा रहा है कार सवारो ने कार का शीशा तोड़ कर बमुश्किल अपनी जान बचाई, लेकिन जलती कार की चपेट में आकर बाईक सवार खडंजा अहमदपुर निवासी दो युवक अनस और आसिफ गम्भीर घायल हो गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का काफिला भी इसी सड़क से होकर गुज़र रहा था।उन्होने तुरंत अपनी कार रूकवा कर एम्बुलेंस को फोन किया और घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करावाया। वहां से लोक निर्माण विभाग के मंत्री और पालिकाध्यक्ष सीधे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना।

राज्यमंत्री कुवर बृजेश सिहं द्वारा घायलों को समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के परिजनो उनका धन्यवाद किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और कार मे सवार लोगो के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है। सूचन पर मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement