Deoband News: भाजपाईयों ने गिनाईं सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां

भाजपाईयों ने अलग-अलग स्थानों पर लोगों से जनसंपर्क किया। मोहल्ला सराय मालियान शक्ति केंद्र पर डॉक्टर महेंद्र सैनी ने नगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता, सभासद कुलदीप सैनी, महामं....

Mar 30, 2025 - 23:05
 0  43
Deoband News: भाजपाईयों ने गिनाईं सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां

By INA News Deoband.

देवबंद: प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपाईयों ने जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। रविवार को भाजपाईयों ने अलग-अलग स्थानों पर लोगों से जनसंपर्क किया। मोहल्ला सराय मालियान शक्ति केंद्र पर डॉक्टर महेंद्र सैनी ने नगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता, सभासद कुलदीप सैनी, महामंत्री राम मोहन सैनी राकेश सैनी आदि के साथ जनसंपर्क किया।

Also Read: Deoband News: सामूहिक दुआ में अकीदतमंदों की आंखें हुई नम, मांगी खुशहाली की दुआएं, 29वीं शब में अकीदतमंदों ने रातभर जागकर की इबादत

रविदास शक्ति केंद्र पर विपिन भारतीय, शक्ति केंद्र नेचलगढ़ में नितिन गुप्ता के साथ बूथ अध्यक्ष नरेश कुमार, अश्वनी मित्तल, जोगेंद्र जाटव, रंजीत वाल्मीकि आदि, गांधी कॉलोनी शक्ति केंद्र पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, शशिनगर में अमित कुमार, शक्ति केंद्र कायस्थवाड़ा में संदीप शर्मा के साथ बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, विवेक तायल, अजय गर्ग, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि ने जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow