Deoband News: अलविदा जुमा और ईद की नमाज सड़कों पर अदा न करें लोग: सीओ
बुधवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों ने रमजान माह के आखिर जुमा, ईद-उल-फितर और रामनवमी को आपसी भाईचारे के साथ और शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की। एसडीएम युवराज सिंह त्योहार आपसी...
By INA News Deoband.
देवबंद: आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों ने लोगों से मिलजुलकर त्योहार मनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने अलविदा जुमा और ईद की नमाज सड़कों पर अदा न करने के शासन के आदेशों से अवगत कराया।
बुधवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों ने रमजान माह के आखिर जुमा, ईद-उल-फितर और रामनवमी को आपसी भाईचारे के साथ और शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की। एसडीएम युवराज सिंह त्योहार आपसी सौहार्द और एकजुटता का संदेश देते हैं। इसलिए सभी को चाहिए कि वे मिलजुलकर त्योहार मनाए।
Also Read: Deoband News: स्कूलों में घोषित हुआ वार्षिक परीक्षाफल, छात्र किए गए पुरस्कृत
सीओ रविकांत पाराशर ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार अलविदा जुमा और ईद की नमाज सड़कों पर न पढ़ी जाए। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने ईद पर्व के मद्देनजर सफाई और पथप्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और पानी सप्लाई को सुचारु बनाए रखने का आश्वासन दिया।
ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अनवर सईद ने लोगों से ईदगाह में नमाज के लिए जल्द पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर अंसार मसूदी, मौलाना शहजाद कासमी, शमीम, अजय गांधी, वजाहत, वारिस आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











