Hardoi News: ब्लॉक मुख्यालय पर मनाया गया सरकार की सफलता का जश्न
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायिका अलका सिंह अर्कवंशी ने दस साल एवं आठ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उपजिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव, तहसीलदार आकांक्षा...
Report: मुकेश सिंह
By INA News Hardoi.
सण्डीला: ब्लॉक सभागार में केंद्र सरकार के 10 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुरक्षा, सुशासन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायिका अलका सिंह अर्कवंशी ने दस साल एवं आठ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उपजिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव, तहसीलदार आकांक्षा जोशी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा तथा बेसिक खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश त्रिपाठी तथा अधिशाषी अधिकारी विजेता गुप्ता नगर पालिका परिषद सण्डीला मौजूद रहीं।
विधायिका ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व टूल किट वितरित कर कहा की सरकार की योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुँचा है व कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाएँ संचालित हैं।
सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम के अन्त में प्रतिमा शर्मा खण्ड विकास अधिकारी ने आये हुए अतिथियों, ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं जनमानस को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्र.अमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सर्वेश राठौर, रामजीवन चौरसिया, अश्वनी सिंह,, ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?


