Deoband : देवबंद में हर्षोल्लास से निकाली नौवीं प्रभात फेरी, कल निकलेगा नगर कीर्तन

वहां पर परिवार ने प्रभातफेरी का फूलों की वर्षा कर व आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी,बलदीप सिंह, सिमरनजीत

By INA News Desk
Oct 31, 2025 - 21:50
925 Views
Deoband : देवबंद में हर्षोल्लास से निकाली नौवीं प्रभात फेरी, कल निकलेगा नगर कीर्तन
Deoband : देवबंद में हर्षोल्लास से निकाली नौवीं प्रभात फेरी, कल निकलेगा नगर कीर्तन
Advertisement
Advertisement

देवबंद : गुरुद्वारा श्री गुरू नानक सभा के तत्वावधान में श्री गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नौवीं प्रभातफेरी निकाली गई। प्रातः काल प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, संत नगर कॉलोनी होते हुए कैलाशपुरम कॉलोनी स्थित अनिल मल्होत्रा व मोहित मल्होत्रा के आवास पर पहुंची।वहां पर परिवार ने प्रभातफेरी का फूलों की वर्षा कर व आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी,बलदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, पपिंद्र कौर, भोली मनचंदा, व स्वर्णजीत कौर बेदी ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। सतनाम वाहेगुरू के जाप व गुरबाणी कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा अनिल मल्होत्रा को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 2 नवंबर को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सतीश गिरधर, सचिन छाबड़ा, प्रेम मल्होत्रा, हर्ष भारती, परमजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, मोहित मल्होत्रा, अशोक मल्होत्रा अमृत सिंह, प्रिंस कपूर, संदीप सिंह, सिया गाबा, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement