Sambhal : प्रेस करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

स्थानीय लोगों की सलाह पर सोनू को घर लाकर एक घंटे तक मिट्टी में दबाकर पारंपरिक उपचार किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार परिवार ने उसे मृत मान लि

By INA News Desk
Oct 31, 2025 - 21:47
110 Views
Sambhal : प्रेस करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sambhal : प्रेस करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

शहर के आलम सराय मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब घर पर प्रेस करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, सोनू उर्फ झंडू पुत्र पप्पू निवासी आलम सराय सुबह अपने घर पर कपड़े प्रेस कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सोनू को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की पुष्टि होने के बाद भी परिजनों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। स्थानीय लोगों की सलाह पर सोनू को घर लाकर एक घंटे तक मिट्टी में दबाकर पारंपरिक उपचार किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार परिवार ने उसे मृत मान लिया।

सोनू की मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले में फैली, आस-पड़ोस के लोग बड़ी संख्या में उसके घर पहुंच गए। घर में मातम का माहौल छा गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि सोनू अपने परिवार में सबसे छोटा बेटा था और मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। सात महीने पहले ही मृतक की शादी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शाम को सोनू का शव अंतिम संस्कार के लिए तिगरी घाट ले जाकर दाह संस्कार कर दिया। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, करंट किस तरह से लगा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि प्रेस में वायरिंग की खराबी के कारण हादसा हुआ।

Also Click : Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement