Deoband : थाना क्षेत्र में नो हेलमेट-नो फ्यूल चेकिंग, बीट चौपाल और मिशन शक्ति जागरूकता अभियान

बीट कांस्टेबलों ने अपनी ग्राम बीट में जन चौपाल लगाई। गांववालों से बात की। उनकी समस्याएं सुनीं। गांवों में छोटे विवादों को चिन्हित कर बीट बुक में दर्ज किया। इससे स्था

Sep 28, 2025 - 23:39
 0  17
Deoband : थाना क्षेत्र में नो हेलमेट-नो फ्यूल चेकिंग, बीट चौपाल और मिशन शक्ति जागरूकता अभियान
Deoband : थाना क्षेत्र में नो हेलमेट-नो फ्यूल चेकिंग, बीट चौपाल और मिशन शक्ति जागरूकता अभियान

देवबंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के तहत जांच की। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से ईंधन लेने आए लोगों को समझाया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है।बीट कांस्टेबलों ने अपनी ग्राम बीट में जन चौपाल लगाई। गांववालों से बात की। उनकी समस्याएं सुनीं। गांवों में छोटे विवादों को चिन्हित कर बीट बुक में दर्ज किया। इससे स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।मिशन शक्ति 5.0 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को बताया। हेल्पलाइन नंबरों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े नए कानूनों की जानकारी दी।

Also Click : Lucknow : जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow