Deoband : इस्लामिया इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर शुरू, जीवन में अपनाने का संदेश

शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य अरशद जमा ने स्काउट प्रार्थना और झंडा गीत के साथ किया। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अमित कुमार सैनी तथा जिला सचिव

Nov 6, 2025 - 21:35
34 Views
Deoband : इस्लामिया इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर शुरू, जीवन में अपनाने का संदेश
Deoband : इस्लामिया इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर शुरू, जीवन में अपनाने का संदेश

देवबंद। भारत स्काउट एवं गाइड के बैनर तले इस्लामिया इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। इसमें स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य अरशद जमा ने स्काउट प्रार्थना और झंडा गीत के साथ किया। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अमित कुमार सैनी तथा जिला सचिव दीपक कुमार गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग का समाज सेवा से गहरा संबंध है। निस्वार्थ भाव से सेवा करने से खुशी मिलती है।शिविर संचालक राजपाल सिंह पुंडीर तथा स्काउट मास्टर जाहिद अख्तर ने संयुक्त रूप से कहा कि स्काउट शिविरों से छात्रों में रोजगार से जुड़ी कौशल विकसित होती है। इससे वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं।शिविर में राजपाल पुंडीर, जाहिद अख्तर, गाइड कैप्टन वंशिका पुंडीर तथा फरहाना परवीन ने छात्रों को स्काउट-गाइड आंदोलन, नियम, सिद्धांत, चिन्ह, सल्यूट, बाएं हाथ से मिलना, झंडे के प्रकार, झंडा गीत, टोली विधि तथा अनुशासन का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य काजी औसाफ आलम, यामीन खां, अकरम अली, मनोज चौहान आदि उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow