Deoband : देहाती फिल्म दिल चुराके की शूटिंग का हुआ विधिवत शुभारंभ

साथ ही अपने स्वभाव और कार्य के प्रति लगन से वह सभी का दिल जीत लेता है, इस सेवा को देखते हुए गांव वाले उसे धरती के भगवान की उपमा देते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में

By INA News Desk
Dec 1, 2025 - 21:38
32 Views
Deoband : देहाती फिल्म दिल चुराके की शूटिंग का हुआ विधिवत शुभारंभ
Deoband : देहाती फिल्म दिल चुराके की शूटिंग का हुआ विधिवत शुभारंभ

देवबंद। क्षेत्र के साधारणपुर गांव में देहाती फिल्म दिल चुराके की शूटिंग का सोमवार को कैमरे की पूजा कर और नारियल फोड़कर विधिवत रुप से शुभारंभ किया गया। साधारणपुर गांव पहुंची फिल्म की कास्ट को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिल्म के डायरेक्टर मितवा मेहर ने बताया कि फिल्म ग्रामीण इलाके में प्रेक्टिस कर रहे एक डॉक्टर के जीवन पर आधारित है, जो अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना जैसे काल में भी जनमानस की सेवा कर चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देते हुए आमजन की जान बचाता है।

साथ ही अपने स्वभाव और कार्य के प्रति लगन से वह सभी का दिल जीत लेता है, इस सेवा को देखते हुए गांव वाले उसे धरती के भगवान की उपमा देते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में साधारणपुर के शिवम अभिनेता और हसुपुर की वंशिका अभिनेत्री का किरदार निभा रहे हैं। इस मौके पर प्रोड्यूसर अभय सिंह, अभिनेत्री महिमा चौधरी, नीलम मेहरा, ज्योति शर्मा, कॉमेडी किंग जोली बाबा, एसडी गौतम, विशाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow