Deoband : साहब...केस वापस न लेने पर मिल रही जान से मारने की धमकी
यह आरोप लगाते हुए नगर के मोहल्ला खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर दी है। बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। लेकिन ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घ
दुष्कर्म पीड़िता ने पडोसी युवक पर लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
देवबंद। ससुरालियों से विवाद हुआ तो पडोस का युवक सहारा बनकर खड़ा हुआ। लेकिन उसने भी उसे हवस का शिकार बना लिया। आरोपी अब उसे केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
यह आरोप लगाते हुए नगर के मोहल्ला खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर दी है। बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। लेकिन ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मद्द के नाम पर दो माह पूर्व पडोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके चलते आरोपी युवक पिछले एक माह से लगातार उसे फोन कर रहा है और केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









