Deoband : गैस सिलिंडरों की हो रही कालाबाजारी, भाकियू की धरना प्रदर्शन की चेतावनी

संगठन के जिलाध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। इसके प्रति देवबंद गैस एजेंसी के प्रबंधक को भी दी गई है। इसमें पदा

Mar 27, 2026 - 21:26
53 Views
Deoband : गैस सिलिंडरों की हो रही कालाबाजारी, भाकियू की धरना प्रदर्शन की चेतावनी
Deoband : गैस सिलिंडरों की हो रही कालाबाजारी, भाकियू की धरना प्रदर्शन की चेतावनी

भाकियू संघर्ष मोर्चा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा ज्ञापन, स्थिति से कराया अवगत

देवबंद। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष से पैदा हुई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। लोगों की गैस सिलिंडर लेने के लिए हर दिन जद्दोजहद करनी पड़ रही है। समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है।
संगठन के जिलाध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। इसके प्रति देवबंद गैस एजेंसी के प्रबंधक को भी दी गई है। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि बुकिंग के बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। उपभोक्ता लगातार एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। गैस पर्ची डिलीवरी चार्ज के साथ जारी होती है, लेकिन उसके बावजूद उपभोक्ताओं से 30 रुपये की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि एजेंसी कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे रहे हैं। जबकि कालाबाजारी के चलते गैस सिलिंडर दो हजार रुपये में बेची जा रही है। नगर में छोटे सिलिंडरों में रिफलिंग का काम भी धडल्ले से किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने चेतवानी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया जाता और कालाबाजारी बंद नहीं होती तो वह एजेंसी के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदशने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में नगर प्रभारी गुलफाम अंसारी, तहसील अध्यक्ष महताब मुखिया, ब्लाक अध्यक्ष इरशाद और सलमान अंसारी आदि शामिल रहे।

Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow