Deoband : एसआईआर अभियान के तहत सपा ने लगाया शिविर, लोगों के फार्म भरे

मोहल्ला दीवान में लगे शिविर का उद्घाटन सपा के प्रभारी मजाहिर राणा व पूर्व विधायक माविया अली ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर सपा के देवबंद विधानसभा

Nov 21, 2025 - 23:21
 0  13
Deoband : एसआईआर अभियान के तहत सपा ने लगाया शिविर, लोगों के फार्म भरे
Deoband : एसआईआर अभियान के तहत सपा ने लगाया शिविर, लोगों के फार्म भरे

देवबंद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महाभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्र भरने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाताओं को एसआईआर के संबंध में जानकारी दी गई और उनके फार्म भरे गए।

मोहल्ला दीवान में लगे शिविर का उद्घाटन सपा के प्रभारी मजाहिर राणा व पूर्व विधायक माविया अली ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर सपा के देवबंद विधानसभा प्रभारी हैदर अली ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए शिविर में प्रतिदिन गणना प्रपत्र फार्म भरने की व्यवस्था की गई है। ताकि सभी मतदाताओं के फार्म ठीक प्रकार से भरकर समय पर जमा हो सकें। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रमजानी कुरैशी, इकबाल मलिक, शाहनवाज मलिक, रमेश पंवार, मोहम्मद उस्मान, कारी रिहान, समीन निजामी, इसराईल गौड, आमिर उस्मानी आदि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : दो जगह गणना प्रपत्र भरने पर होगी एक साल की जेल या जुर्माना- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow