UP News: हिंदुओं को लेकर इल्तिजा मुफ़्ती ने दिया बयान तो भड़क उठे धीरेंद्र शास्त्री।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्त के द्वारा दिए गए एक बयान के पास से सियासत काफी गर्म बाद हुई दिखाई देने लगी है....

By INA News Desk
Dec 10, 2024 - 14:55
49 Views
UP News: हिंदुओं को लेकर इल्तिजा मुफ़्ती ने दिया बयान तो भड़क उठे धीरेंद्र शास्त्री।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ़्ती के द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान पर धीरेन्द्र शास्त्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन निशाना साधने का काम किया।

  • इल्तिज़ा मुफ्ती ने हिंदुओं को लेकर दिया था बयान

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्त के द्वारा दिए गए एक बयान के पास से सियासत काफी गर्म बाद हुई दिखाई देने लगी है। उनके इस बयान के बाद से हिंदू समुदाय के लोग नाराज हो गए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दरअसल बता दे की ईलतीजा मुफ्ती ने हिंदुत्व नफरत का दर्शन है। हिंदुत्व और हिंदू धर्म में बहुत बड़ा अंतर है।

हिंदुत्व नफरत का दर्शन है जिसे वीर सावरकर ने 1940 के दशक में भारत में फैलाया था। जिसका उद्देश्य हिंदुओं का आधिपत्य स्थापित करना था और दर्शन यह था कि भारत हिंदुओं का है और हिंदुओं के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम की तरह हिंदू धर्म भी एक ऐसा धर्म है जो कि लोगों को सद्भावना के साथ रहने का द्वारा दिखाता है। आगे कहा कि जानबूझकर मुसलमानों को आकर्षित किया जाता है "जय श्री राम" के नारे लगाए जाते हैं। इसके बाद उनके साथ मोब लिंचिंग होती है। यह बहुत बड़ी शर्म की बात है कि हिंदू धर्म को विकृत किया जा रहा है।मैंने हिंदुत्व की आलोचना इसलिए की क्योंकि यह एक बीमारी है।

Also Read- UP News: मुसलमानों ने बांग्लादेश की हिंदुओं के लिए मांगी दुआ, कलियर शरीफ पर चढ़ाई चादर।

  • धीरेन्द्र शास्त्री बोले मेंटल हॉस्पिटल में कराएं भर्ती

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री ने महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ़्ती के द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आगे कहा कि इल्तिजा को इलाज की जरूरत है और उनको किसी मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाए। आगे कहा हिन्दुत्व एक दवा इस देश और पूरी दुनिया के लिय हिन्दुत्व वो है जो वसुधेव कुटुंबकम की चर्चा करता है। हिंदुत्व वह है जो सब में राम को देखा है। हिंदुत्व वह है जो नर में नारायण को देखा है।हिंदुत्व वह है जो बेटी में गोरी को देखा है। इसीलिए मैं इंतजार को सही सलाह देता हूं कि उनका दिमाग की कमी है और वह किसी मेंटल हॉस्पिटल में जाकर अपना अच्छा इलाज कराएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement