Hardoi News: जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण। 

जिला जज ने कहा कि जिन कैदियों के पास वकील न हो उन्हें वकील उपलब्ध कराया जाए। जेल में अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने...

Mar 19, 2025 - 17:35
38 Views
Hardoi News: जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण। 

Hardoi News: जिला जज संजीव शुक्ला, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। पाठशाला के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार कैदियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। बैंरकों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से बातचीत की।

Also Read- Hardoi News: जब जिलाधिकारी बोले 'दद्दा अब आपको दुबारा नहीं आना पड़ेगा', बुजुर्ग यह सुनकर रोने लगे, कक्ष का माहौल हुआ भावुक।

जिला जज ने कहा कि जिन कैदियों के पास वकील न हो उन्हें वकील उपलब्ध कराया जाए। जेल में अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीमार कैदियों का तत्काल इलाज कराया जाए। इलाज में किसी प्रकार की कोताही न की जाए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार यादव ने कहा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow