Hardoi News: जनपद न्यायाधीश ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण। 

जनपद न्यायाधीश सुशील शुक्ला ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरों के शयन कक्ष की...

By INA News Desk
Apr 22, 2025 - 12:06  · Updated: Apr 22, 2025 - 13:53
23 Views
Hardoi News: जनपद न्यायाधीश ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण। 

Hardoi News: जनपद न्यायाधीश सुशील शुक्ला ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरों के शयन कक्ष की व्यवस्थाओं को देखा और व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उनसे संवाद किया। पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुस्तकालय में रचनात्मक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

Also Read- Hathras News: प्रशासनिक आदेशानुसार हटवाए अवैध होडिंग्स।

भोजनालय के निरीक्षण में उन्होंने कहा कि किशोरों को रोस्टर के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाये। रसोई में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होंने बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य को देखा तथा निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित सीमा में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए पूर्ण किया जाये। इस आवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा, सीजेएम, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व प्रभारी अधीक्षक आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow