Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनी 45 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 45 शिकायते

By INA News Desk
Dec 11, 2025 - 17:07
57 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनी 45 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनी 45 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

हरदोई: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 45 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। आज जन सुनवाई मे जिलाधिकारी ने एक व्यक्ति का अन्त्योदय राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Jalaun : महिला सिपाही से जुड़े मामले की जांच में कई अधिकारियों से संबंध की बात सामने आई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow