Hardoi: लेखपाल संघ चुनाव सम्पन्न- श्रीपाल जिला अध्यक्ष  राहुल सिंह जिला उपाध्यक्ष चुने गए। 

 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के चुनाव में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। इस बार कई

Dec 11, 2025 - 18:06
79 Views
Hardoi: लेखपाल संघ चुनाव सम्पन्न- श्रीपाल जिला अध्यक्ष  राहुल सिंह जिला उपाध्यक्ष चुने गए। 
लेखपाल संघ चुनाव सम्पन्न- श्रीपाल जिला अध्यक्ष  राहुल सिंह जिला उपाध्यक्ष चुने गए। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह

संडीला/हरदोई।  उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के चुनाव में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। इस बार कई नए चेहरों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर महत्वपूर्ण पदों पर जगह बनाई है। श्री श्रीपाल जिला अध्यक्ष चुने गए, जबकि राहुल कुमार सिंह को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अभिषेक राज को जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। जिला मंत्री के रूप में संजीव यादव, जिला उपमंत्री किरण मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष पीयूष अस्थान तथा जिला लेखा परीक्षक के रूप में वीरेश राजपूत का चयन किया गया।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रीपाल ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं जिला मंत्री संजीव यादव ने संगठन को मजबूत करने और समय-समय पर बैठकें कर हितों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। चुनाव जीतने के बाद पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

Also Read- Ayodhya : सरयू तट पर बस्तर की रामायण कालीन औषधियां लगेंगी, औषधि पार्क में सजेगी दंडकारण्य की दुर्लभ जड़ी-बूटियां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow