Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में आये लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों....

By INA News Desk
May 27, 2025 - 15:42
170 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में आये लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तारांकित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। अंश निर्धारण व पैमाइश के किसी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये।

उन्होंने कहा कि यदि राशन कार्ड में परिवार के किसी पात्र का नाम छूटा हो तो उसे तत्काल शामिल किया जाये। भूमि पर कब्जे के मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। बाल सेवा योजना के पात्र बच्चों को योजना से लाभान्वित कराया जाये। जन सुनवाई के दौरान आयुष्मान कार्ड के पात्रों के आने जिलाधिकारी ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के लिपिक को इस सम्बन्ध में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Also Read- Hardoi News: भारत विकास परिषद ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जे.के. वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया

दिव्यांग प्रमाण पत्र से सम्बंधित शिकायत आने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पात्रता की जाँच कर शिकायतकर्ता का प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई में वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन से सम्बंधित प्रकरण आने पर उन्होंने सम्बंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राकेश सिंह, प्रमुख विभागों के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement