जिलाधिकारी ने कैम्पों की सफलता पर दी बधाई, साझा किए भविष्य के लक्ष्य।

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने हाल में लगाए गए कैम्पों की सफलता के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों व अन्य सहयोगी स्टॉफ को बधाई ....

By INA News Desk
Aug 11, 2025 - 20:34
41 Views
जिलाधिकारी ने कैम्पों की सफलता पर दी बधाई, साझा किए भविष्य के लक्ष्य।
जिलाधिकारी ने कैम्पों की सफलता पर दी बधाई, साझा किए भविष्य के लक्ष्य।
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने हाल में लगाए गए कैम्पों की सफलता के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों व अन्य सहयोगी स्टॉफ को बधाई दी। जिलाधिकारी ने बताया कि हाल में विकास खण्डो में लगाए गए कैम्पों में 1870 अनाथ बच्चों को स्पॉसरशिप/बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया जा चुका है। 2722 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन हेतु पंजीकृत कराया गया।
12 हजार से अधिक बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया जिसमें से 8 हजार से अधिक का आधार कार्ड बनवाया गया। 5 हजार से अधिक लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये गए। आगे की योजना बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र निर्माण कामगारों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जायेगा। उन्होंने इस सम्बन्ध में मातृ शिशु कल्याण योजना का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अब तक 865 पात्र निर्माण कामगारों को चिन्हित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 1 सितम्बर 2024 के बाद जारी मृत्यु प्रमाण पत्रों की जाँच के बाद राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के पात्रों का चयन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जायेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow