Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण, कुछ भी संदिग्ध दिखने पर कॉल संबंधित अधिकारी से बात करने के दिए निर्देश ।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह (District Magistrate Mangala Prasad Singh) ने राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में बोर्ड परीक्षा हेतु बनाये गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया...

Mar 8, 2025 - 18:30
61 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण, कुछ भी संदिग्ध दिखने पर कॉल संबंधित अधिकारी से बात करने के दिए निर्देश ।

Hardoi News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में बोर्ड परीक्षा हेतु बनाये गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में लगी स्क्रीन पर जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर चल रही परीक्षा को देखा। 

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने कहा- सभी लोग मिल जुल कर त्यौहार मनाएं, अफवाहों से सावधान रहें।

उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी उप जिलाधिकारी राकेश सिंह को निर्देश दिए की परीक्षा के दौरान सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की लोकेशन ली जाए। सेक्टर मजिस्ट्रेट के परीक्षा केंद्र भ्रमण का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए। कुछ भी संदिग्ध दिखने पर कॉल संबंधित अधिकारी से बात की जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुशील मिश्रा व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow