Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा- निर्देश।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंडी परिसर हरदोई में स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य...

By INA News Desk
Dec 11, 2024 - 17:59
250 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा- निर्देश।

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंडी परिसर हरदोई में स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका सिंह को निर्देश दिए कि धान क्रय के साथ साथ धान के उठान की भी निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मिलर्स से समन्वय करते हुए धान को डिपो से मिलो तक पहुंचाया जाये। 

मंडी सचिव ज्योति चौधरी को निर्देश दिए कि बिजली जाने पर जेनरेटर की बैक अप व्यवस्था रखी जाये ताकि धान खरीद में कोई रूकावट न आये। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों का पूरा सहयोग किया जाये। उन्होंने मंडी परिसर में आये हुए किसानों से संवाद किया। किसानों ने क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर की।

Also Read- Hardoi News: विधवा पेंशन के लाभार्थियों का जल्द कराया जाये आधार प्रमाणीकरण - जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में धान खरीद की प्रगति अच्छी है। अब उठान पर जोर दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंडी व विपणन विभाग के सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow