Hardoi News: जिलाधिकारी ने की पीएम सूर्यघर योजना के सम्बन्ध में बैठक, पीओ नेडा को निर्देश दिए। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर योजना के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देश ...

Dec 30, 2024 - 17:21
39 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की पीएम सूर्यघर योजना के सम्बन्ध में बैठक, पीओ नेडा को निर्देश दिए। 
  • दुर्घटना की सम्भावना वाले क्षेत्रों में बोर्ड लगवाएं:- मंगला प्रसाद सिंह
  • पीएम सूर्यघर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये:- जिलाधिकारी

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर योजना के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि ढीले व जर्ज़र बिजली के तारों को ठीक किया जाये। दुर्घटना की सम्भावना वाले क्षेत्रों में बोर्ड लगवाए जाएं। रेड जोन चिन्हित किये जाएं। दुर्घटना के मामले में सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये। 

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कार्य योजना बनाई जाये। किसी दुर्घटना के मामले में पीड़ित परिवार को सहायता देने में देरी न की जाये। पीओ नेडा को निर्देश दिए कि पीएम सूर्यघर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। सोलर प्लांट लगाने के कार्य में तेजी लायी जाये।

Also Read- Hardoi News: कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवा रोजगार सृजन के लिए आवेदन करें - उपायुक्त उद्योग

वेंडरों को उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों पर जल्द सोलर प्लांट लगाने की कार्रवाई की जाये। ग्राम पंचायतों में कैम्प लगवाए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कमार, एसई विद्युत रमेश चंद्रा व पीओ नेडा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow