Hardoi News: जिलाधिकारी ने की क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में की बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी 23 टीबी यूनिटों के बारे में व्यापक प्रचार....

Dec 30, 2024 - 17:33
28 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में की बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। 

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी 23 टीबी यूनिटों के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। टीबी के लक्षणों का होर्डिंग व पम्पलेट पर उल्लेख किया जाये। निःशुल्क जाँच के बारे में बताया जाये। प्रत्येक पंचायत घर, विद्यालयों पर बैनर लगवाए जाएं। प्रत्येक कार्यालय के बाहर बैनर लगवाए जाएं। ग्राम पंचायतों में समय समय पर बैठकें करायी जाएं।

जन जागरूकता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त किया जाये। सोशल मीडिया में भी प्रचार प्रसार किया जाये। सभी केंद्रों पर जाँच की व्यवस्था की जाये। लोगों को 03 सीबी नॉट, 12  ट्रू नॉट व 44 माईक्रोस्कोपी केंद्रों केंद्रों के बारे में बताया जाये। ट्रू नॉट साइटों का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंर्दाे तक विस्तार किया जाये। 24 मार्च तक चलने वाले क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में अंतर्विभागीय समन्वय से गतिविधियां की जाएं। टीबी उन्मूलन हेतु बनाये जाने वाले कंट्रोल रूम नंबरों का व्यापक प्रचार किया जाये।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने की पीएम सूर्यघर योजना के सम्बन्ध में बैठक, पीओ नेडा को निर्देश दिए।

मरीजों को चिन्हित करने एएनएम व आशाओं के माध्यम से डोर टु डोर सर्वे कराया जाये। अधीक्षकों द्वारा प्रतिदिन सर्वे के कार्य की समीक्षा की जाये। सर्वे के लिए ड्यूटी लगाने का कार्य 2 दिन में पूरा कर लिया जाये। सीएचओ को सुपरवाइजर के रूप में नामित किया जाये। टीबी मरीजों को गोद लेने वालों की सूची बना ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow