Hardoi News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने पर सम्बंधित अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्रवाई- जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि डैशबोर्ड की प्रगति की लगातार समीक्षा ....

Dec 30, 2024 - 17:46
38 Views
Hardoi News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने पर सम्बंधित अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्रवाई- जिलाधिकारी 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि डैशबोर्ड की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाये। विभागीय योजनाओं से सम्बंधित आँकड़ों की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये। 

ख़राब श्रेणी वाली योजनाओं के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाये। निर्माण कार्यों को ससमय गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाये।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने की क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में की बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में न जाने दी जाये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने पर सम्बंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow