Uttarakhand News: कांग्रेस से बागी राजकुमार भाजपा से बागी विकास गुप्ता नामांकन दाखिल किया। 

कांग्रेस से बागी होकर राजकुमार ने नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।कांग्रेस .....

Dec 30, 2024 - 17:56
52 Views
Uttarakhand News: कांग्रेस से बागी राजकुमार भाजपा से बागी विकास गुप्ता नामांकन दाखिल किया। 

रिपोर्टर :आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: कांग्रेस से बागी होकर राजकुमार ने नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।कांग्रेस में बड़ी बगावत ने जन्म ले लिया है।वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की साख भी दाव पर लगी है कांग्रेस बागियों को मनाने में नाकामयाब हो रही है।कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व नैनीताल डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंडित अविनाश शर्मा पूर्व राज्य दर्जा मंत्री जितेंद्र शर्मा ने ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी के पति राजकुमार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराया। निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार को चुनाव जीताने के लिए दिग्गज नेताओं ने पालिका क्षेत्र में अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ने कहा 15 वर्षों में चेयरमैन द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य नहीं किए गए। शहर में कई स्थानों पर सुलभ शौचालय की आवश्यकता थी युवा छात्र-छात्राओं के खेलने के लिए एक स्टेडियम की भी आवश्यकता थी जो नहीं बनवा पाए इसके साथ ही शहर में हमेशा बाढ़ का प्रकोप जारी रहता है उसके लिए भी ठोस कदम नहीं उठा पाए।उन्होंने कहा बाजपुर की जनता ने मुझे नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जिताया तो यह सारे विकास कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।वहीं भाजपा से बगावत करके विकास गुप्ता ने भी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय के रूप में अपना नामकरण पत्र दाखिल कर दिया है।

Also Read- Uttarakhand News: कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उनके नामांकन पत्र दाखिल करने से भाजपा में खलबली मच गई है।नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी से निर्दलीय प्रत्याशी साजिद हुसैन ने अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग कार्यालय में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। केलाखेड़ा नगर पंचायत से पूर्व चेयरमैन हामिद अली ने अपनी पत्नी का नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं भाजपा से बगावत कर वरिष्ठ भाजपा नेता विमल शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर कामरान खान,अनिल बाल्मीकि,सूरज यादव,जावेद वारसी,प्रेम सिंह यादव,सानू हुसैन,बब्बू सैफी,उस्मान अली, मनोज राजहंस,आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow