Uttarakhand News: कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

यशपाल आर्य बोले- गुरजीत सिंह इस बार भी चौक मारेंगे....

Dec 30, 2024 - 15:34
45 Views
Uttarakhand News: कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते ने अपने समर्थकों के साथ नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष पद पर नॉमिनेशन पत्र दाखिल किया। नेता प्रतिपक्ष विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक यशपाल आर्य नॉमिनेशन के समय नहीं पहुंच पाए।चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा नि0 वर्तमान अध्यक्ष गुरजीत सिंह लगातार नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते आ रहे हैं।कांग्रेस पार्टी ने उनकी इसी काबिलियत को देखते हुए उन पर फिर से भरोसा जताया है।

उन्होंने कहा कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह इस वार चौका मारेंगे और उन पर बाजपुर की जनता को पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा गुरजीत सिंह द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में चहुमुखी विकास किया गया और जनता के कामकाज भी करवाए गए इसी कारण बाजपुर की जनता उन्हें पसंद करती है। कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह बाजपुर की जनता से अपील करते हुए कहा आपका दोस्त आपका भाई आपका बेटा हूं और आपका सेवक बनकर हमेशा कार्य करता रहा हूं इस बार भी मुझे नगर पालिका में भारी मतों से चुनाव जीता कर भेजेंगे।

Also Read- उत्तराखंड: जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया गदरपुर व काशीपुर स्थलीय नामांकन स्थल का निरीक्षण

हमेशा की तरह मैं आपका सेवक बनकर आपकी सेवा करता रहूंगा।नगर पालिका क्षेत्र में पहले से भी ज्यादा इस बार विकास की गंगा वहैगी।इस मौके पर उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाठी,पूर्व राज्य दर्जा मंत्री कदीर अहमद, जोरावर सिंह भुल्लर,डीके जोशी, वरुण कपूर,पवन शर्मा,बलवीर सिंह कालू,नितिन बिष्ट,अजहर अली, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow