Hardoi News: लोगों में जगी आस, बेलाताली फिर होगा खास- जिलाधिकारी ने बीडीओ व प्रधान को दिए निर्देश। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज बेलाताली तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी टड़ियावां व ग्राम प्रधान को निर्देश...

By INA News Desk
Dec 30, 2024 - 15:48
120 Views
Hardoi News: लोगों में जगी आस, बेलाताली फिर होगा खास- जिलाधिकारी ने बीडीओ व प्रधान को दिए निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज बेलाताली तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी टड़ियावां व ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि तालाब की मछलियों को निकालकर नीलामी करायी जाये। नीलामी समिति के माध्यम से करायी जाये। सामने 10 फ़ीट ऊँचे खम्भो के साथ तालाब की फेंसिंग करायी।

तालाब की साफ सफाई करायी जाये। दो प्रवेश द्वार बनाये जाएं। इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाये। तालाब की पक्की बाउंड्री करायी जाये। तालाब में दो स्थानों पर सीढियां बनवाई जाएं। बाउंड्री का कार्य हो जाने के बाद गार्ड की तैनाती की जाये। तालाब में दो लाइसेंसी नौकाओं की व्यवस्था की जाये। तालाब परिसर में 4 हाई मास्ट लाइटें लगवाई जाएं।

Also Read- हरदोई: पुलिस ने बरामद किया चोरी गए सामान का जखीरा, आरोपियों की तलाश जारी

बैठने के लिए बेंच आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। तालाब के चारों ओर एक अच्छा पाथवे बनवाया जाये। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी इस सम्बन्ध में संवाद किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, उप जिलाधिकारी सदर सुशील मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ टड़ियावां सुभाष चन्द्र व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement