हरदोई: पुलिस ने बरामद किया चोरी गए सामान का जखीरा, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस को 3 बोरी चावल, 11 जोड़ी हवाई चप्पल, 774 गर्म टी शर्ट, 2 इन्वर्टर, 1 बैटरा, 2 सीलिंग फैन, कुल 8 दवाइयों के कार्टून्स व 150 देशी शराब के पौव्वे मिले। पुलिस को यह जानकारी मिली कि अभियुक्त इससे पहले भी ...

Dec 30, 2024 - 00:36
Dec 30, 2024 - 01:00
 0  47
हरदोई: पुलिस ने बरामद किया चोरी गए सामान का जखीरा, आरोपियों की तलाश जारी

By INA News Hardoi.
हरदोई पुलिस को ट्रक से 14 बोरी चावल चोरी हो जाने की सूचना मिली लेकिन जब तहकीकात शुरू हुई तो सच्चाई जानकर सभी के होश उड़ गए। चोरी गया बहुत सारा सामान पुलिस ने बरामद किया। जिसमें देशी शराब के पौव्वे, इन्वर्टर, बैटरा, दवाइयां आदि पुलिस को मिलीं।

बीते शुक्रवार प्रदीप कुमार निवासी गांव समेरिया थाना हरपालपुर हरदोई ने पुलिस से शिकायत की थी कि चरन सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी कर्ता थाना हरपालपुर व अंकित पुत्र जयराम निवासी गांव मानीमऊ थाना सांडी हरदोई सहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के प्रदीप के भाई के ट्रक से करीब 14 बोरी चावल ट्रक का तिरपाल काटकर तब चोरी कर लिए, जब प्रदीप का भाई ट्रक में चावल लादकर गाजियाबाद से सुल्तानपुर आ रहा था, उसी बीच हरपालपुर इलाके के गांव एकनौरा के नजदीक गंगा एक्सप्रेस वे पर यह चोरी की घटना हुई।एसपी ने इस मामले में चोरी का सामान बरामद करने व आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। जब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पुलिस ने विभिन्न सूत्रों की मदद से चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें पुलिस को 3 बोरी चावल, 11 जोड़ी हवाई चप्पल, 774 गर्म टी शर्ट, 2 इन्वर्टर, 1 बैटरा, 2 सीलिंग फैन, कुल 8 दवाइयों के कार्टून्स व 150 देशी शराब के पौव्वे मिले। पुलिस को यह जानकारी मिली कि अभियुक्त इससे पहले भी ट्रकों से माल चोरी करने की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बहरहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश सघनता से कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow