Uttarakhand News: गृह मंत्री अमित शाह देश की जनता से माफी मांगे- अनिल बाल्मीकि

गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें और माफी नहीं मांगते हैं तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा...

By INA News Desk
Dec 20, 2024 - 17:33
51 Views
Uttarakhand News: गृह मंत्री अमित शाह देश की जनता से माफी मांगे- अनिल बाल्मीकि

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: परमपूज्य बाबा साहिब भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर साहिब के बारे में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा कही गयी अभद्र टिप्पणी करने को लेकर आक्रोशित समाज के लोगों ने उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमृता शर्मा को सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की। उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि ने कहा भारत सरकार के सत्तारूढ़ पार्टी के गृहमंत्री अमित शाह ने अपने पद की गरिमा के विपरीत भारतीय संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अम्बेडकर साहब पर अभद्र टिप्पणी से देश का समस्त दलीत समाज घौर शब्दो में कड़ी निन्दा करता है और मांग करता है।

Also Read- Uttarakhand News: महेशपुरा के ग्रामीणों ने नाली निर्माण को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

गृहमंत्री अमित शाह को नैतिकता के आधार पर तत्काल त्याग पत्र देते हुये देश के समस्त नागरिको से मांफी मांगे, यदि गृहमंत्री अमित शाह नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्याग पत्र देते हुये,पूरे देश से माफी नही मांगते है तो देश का दलीत समाज और आम नागरिक देशव्यापी विरोध करेगा। इस मौके पर विरोध वाल्मीकि,रोहित वाल्मिकी,विकास चुनारा,सतीश वाल्मिकी,मुकेश कुमार,दीपक वाल्मिकी,रामलाल सुरेश वाल्मिकी,एडवोकेट जॉनी राजहंस आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow