Hardoi News: जिलाधिकारी ने अर्जुनपुर पुल व बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निर्माणाधीन अर्जुनपुर पुल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए...

May 17, 2025 - 18:39
64 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने अर्जुनपुर पुल व बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण। 

Hardoi News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निर्माणाधीन अर्जुनपुर पुल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेतु के निर्माण में तेजी लायी जाये। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाये। निर्माण प्रक्रिया सभी सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाये।

उन्होंने काम पर लगे हुए कर्मियों व मजदूरों से भी संवाद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी रामगंगा नदी में चल रहे बाढ़ निरोधक कार्यों को देखने रबियापुर गाँव पहुँचे। उन्होंने का कि बाढ़ आने से पहले सभी कार्य पूर्ण किया जाये। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश गौतम व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow