Hardoi News: जिलाधिकारी ने की आधार आवेदनों के सत्यापन की समीक्षा। 

जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों के सत्यापन में देरी न की जाये। फील्ड सत्यापन के ....

By INA News Desk
Dec 26, 2024 - 14:57
50 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की आधार आवेदनों के सत्यापन की समीक्षा। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्टेट पोर्टल पर लंबित आधार के आवेदनों के सत्यापन की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों के सत्यापन में देरी न की जाये। फील्ड सत्यापन के उपरांत आवेदनों को स्वीकृति या अस्वीकृति का कार्य आवेदन तिथि से 30 दिन के अंदर पूरा किया जाये।

Also Read- Viral News: दादू ने किया ऐसा डांस लोग रह गए दंग, अच्छे-खासे दादू के आगे फेल।

निर्णय लेने में अनावश्यक देरी न की जाये।जिलाधिकारी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आधार हेतु आवेदनों का उप जिलाधिकारी के माध्यम से सत्यापन कराया जाता है। आवेदन के साथ आवेदनकर्ता को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं जो सत्यापन के लिए स्टेट पोर्टल पर सत्यापन के लिए आ जाते हैं। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement