Milkipur By-election: जिलाधिकारी ने बताया नामांकन से मतगणना तक की तैयारी हुई पूरी।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की प्रक्रिया की घोषणा हो गई है। नामांकन की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच....

Jan 8, 2025 - 17:58
52 Views
Milkipur By-election:  जिलाधिकारी ने बताया नामांकन से मतगणना तक की तैयारी हुई पूरी।

अयोध्या। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता मे बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की प्रक्रिया की घोषणा हो गई है। नामांकन की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को होगी, जबकि प्रत्याशी 20 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 5 फरवरी को आयोजित होगा और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

डीएम चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि इस उपचुनाव में 3,70,829 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमे पुरुष मतदाता 1,92,984,महिला मतदाता 1,77,838,थर्ड जेंडर मतदाता 7,नए युवा मतदाता 4,811 शामिल होंगे। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 255 मतदान केंद्र और 414 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की है। चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है जिसमे जोनल मजिस्ट्रेट 4,सेक्टर मजिस्ट्रेट 41 की ड्यूटी लगाई जा रही है।

Also Read- Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी शुद्ध और स्वच्छ वायु।

जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में भाग लें। 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना के बाद यह तय होगा कि क्षेत्र का अगला जनप्रतिनिधि कौन होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow