विश्व धरोहर दिवस पर करिए हेरिटेज वॉक- पर्यटकों को राज्य की समृद्ध विरासत, संस्कृति से अवगत कराना हमारा उद्देश्य-जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (UPSTDC) ने पांच ऐतिहासिक स्थलों के लिए लांच किया विशेष पैकेज....

Apr 17, 2025 - 00:00
51 Views
विश्व धरोहर दिवस पर करिए हेरिटेज वॉक- पर्यटकों को राज्य की समृद्ध विरासत, संस्कृति से अवगत कराना हमारा उद्देश्य-जयवीर सिंह

लखनऊ: विश्व धरोहर दिवस (18 अप्रैल) के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (UPSTDC) द्वारा राज्य के पांच प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों-वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और आगरा में विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर युवाओं को राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। हेरिटेज वॉक के माध्यम से प्रतिभागियों को इन शहरों की गौरवशाली विरासत, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय गाइड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक व्यंजनों का भी समावेश किया गया है। दरअसल, राज्य सरकार का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ धरोहर स्थलों के संरक्षण और जागरूकता को भी सुदृढ़ करना है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि 18 अप्रैल को यूपीएसटीडीसी की अपटूअर्स ट्रैवल डिवीजन द्वारा हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित गाइड ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी देंगे। इस भ्रमण के दौरान पर्यटक न केवल प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होंगे, बल्कि उन्हें स्थानीय लोक कला, संस्कृति, व्यंजन और हस्तशिल्प की विविधता का अनुभव भी मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेरिटेज वॉक के आयोजन के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं। हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को ट्रांसपोर्ट, गाइड सेवा, प्रवेश शुल्क, नाश्ता आदि की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह वॉक लगभग ढाई से तीन घंटे की होगी।

Also Read-Lucknow News: मंत्री आशीष पटेल ने तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता में सुधार के लिए की उच्चस्तरीय बैठक।

पैकेज शुल्क इस प्रकार निर्धारित की गई है। आगरा- 899 रुपए प्रति पर्यटक, वाराणसी- 475 रुपए प्रति पर्यटक, झांसी- 850 रुपए प्रति पर्यटक, प्रयागराज- 500 रुपए प्रति पर्यटक, लखनऊ- 800 रुपए प्रति पर्यटक है। सभी शुल्क में जीएसटी शामिल है। पैकेज की बुकिंग यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट www.upstdc.co.in से होगी।
जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास करने वाला राज्य है। अभी हम घरेलू पर्यटन में देश में पहले स्थान पर हैं, विदेशी पर्यटन में भी यह उपलब्धि हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पर्यटन स्थलों और पर्यटक सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन में देशभर में पहले स्थान पर है और अब विदेशी पर्यटन में भी यह उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा पर्यटन स्थलों और पर्यटक सुविधाओं का लगातार विकास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक सैलानियों को आकर्षित किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow