Kanpur News: प्रदर्शन के दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष शादाब आलम ने गृह मंत्री का चित्र भी फाड़ दिया।

कानपुर समाजवादी पार्टी के फ्रंटल सपा युवजन सभा अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी यूथ बिग्रेड अध्यक्ष आदाब आलम लोहिया वाहिनी अध्यक्ष दीपक खोटे ....

Dec 19, 2024 - 18:20
 0  34
Kanpur News: प्रदर्शन के दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष शादाब आलम ने गृह मंत्री का चित्र भी फाड़ दिया।

कानपुर। कानपुर समाजवादी पार्टी के फ्रंटल सपा युवजन सभा अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी यूथ बिग्रेड अध्यक्ष आदाब आलम लोहिया वाहिनी अध्यक्ष दीपक खोटे अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष अरमान खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर देश के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन जोरदार नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष शादाब आलम ने गृह मंत्री का चित्र भी फाड़ दिया।

जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन के दौरान कहां की लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर  के प्रति अपमानजनक बयान दिया गया। देश के गृहमंत्री द्वारा संविधान और संविधान निर्माता के प्रति ये व्यवहार अशोभनीय है। संविधान देश की आत्मा है और सम्मानित जनता शरीर। डा० अम्बेडकर पीड़ित वंचित शोषित वर्ग भगवान की तरह की पूजा करता है।

Also Read- Kanpur News: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया धरना प्रदर्शन, 23 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

बाबा साहब के अपमान से पीडीए वर्ग बुरी तरह से आहत है और देश के गृहमंत्री के बयान से घोर निराशा और दुख में है। अर्पित त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी आपसे यह मांग करते है कि गृहमंत्री अपने उस बयान के लिए देश की जनता से मांफी मांगे या इस्तीफा दें। यदि वह मांफी या इस्तीफा के लिए सहमत नही होते है तो आप उनको गृहमंत्री के पद से बर्खास्त करने की कृपा करे। ज्ञापन के दौरान अनुराग पांडे सनी सागर विनोद यादव कासीद गौतम निगम सत्यम ठाकुर संजय यादव यीशु यादव नंदकिशोर नवीन जय सुकांत शर्मा आदि लोग रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।