Sambhal News: शिक्षा मंत्री ने अतिक्रमण की जद में आ रही अपनी दुकान पर खुद चलाया हथोड़ा। 

सम्भल के चंदौसी शहर इलाके का है जहां दस दिन से वृहद अतिकृमण हटाओ अभियान चल रहा है। शहर में स्थित माध्यमिक शिक्षा मंत्री की पैतृक दुकान अतिकृमण के दायरे में ....

By INA News Desk
Nov 17, 2024 - 17:13
396 Views
Sambhal News: शिक्षा मंत्री ने अतिक्रमण की जद में आ रही अपनी दुकान पर खुद चलाया हथोड़ा। 
गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षामंत्री, पैतृक दुकान पर हथौड़ा चलाती मंत्री

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में माध्यमिक शिक्षामंत्री की पैतृक दुकान पर हथौड़ा चला है। मंत्री ने स्वंय दुकान पर हथौड़ा चला कर शहर में चल रहे वृहद अतिकृमण हटाओ अभियान का समर्थन किया है। मंत्री के पिता इस दुकान पर कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते थे।

मामला सम्भल के चंदौसी शहर इलाके का है जहां दस दिन से वृहद अतिकृमण हटाओ अभियान चल रहा है। शहर में स्थित माध्यमिक शिक्षा मंत्री की पैतृक दुकान अतिकृमण के दायरे में मिली। अतिकृमण के दायरे में दुकान आने की सूचना के बाद माध्यमिक शिक्षा मंत्री दुकान पर पहुंचीं जहां उन्होंने हाथ में हथौड़ा उठा कर दुकान को स्वंय सांकेतिक रूप से तोड़ कर दुकान तोड़ने की प्रशासन को अनुमति दी।

Also Read: Political News: मणिपुर में फिर अचानक से भड़क गई हिंसा, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की अपील।

दूसरे शब्दों में कहें तो मंत्री ने अतिकृमण हटाओ अभियान का समर्थन किया। वहीं अभियान एवं सरकार के काम की उन्होंने सराहना की है। आपको बता दें कि सम्भल के चंदौसी में दस दिन से अतिकृमण हटाओ अभियान चल रहा है शहर को सुंदर बनाने को बड़ी योजना है जिसके तहत पहले शहर को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा रहा है अब तक दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं।

गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षामंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow