Sambhal News: शिकायत का समाधान न होने पर डीएम की लेखपाल कानूनगो को सस्पेंड करने तथा विभागीय जांच की चेतावनी। 

लेखपाल से शिकायत के बाबजूद समाधान न होने पर डीएम ने सख्ती की है। डीएम ने लेखपाल कानूनगो को कड़ी फटकार लगाई तथा साफ किया कि एक बार....

Nov 16, 2024 - 18:51
415 Views
Sambhal News: शिकायत का समाधान न होने पर डीएम की लेखपाल कानूनगो को सस्पेंड करने तथा विभागीय जांच की चेतावनी। 
डा. राजेंद्र पैंसिया, डीएम सम्भल

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम की सख्ती देखने को मिली है एक बार में शिकायत का समाधान न होने पर डीएम ने लेखपाल कानूनगो को सस्पेंड करने तथा विभागीय जांच की चेतावनी दी है वहीं जमीन पर कब्जे दोबारा कब्जों जैसे मामलों में लेखपाल कानूनगो की जबाबदेही तय की है।

मामला सम्भल के संपूर्ण समाधान दिवस का है जहां लेखपाल से शिकायत के बाबजूद समाधान न होने पर डीएम ने सख्ती की है। डीएम ने लेखपाल कानूनगो को कड़ी फटकार लगाई तथा साफ किया कि एक बार लेखपाल के पास शिकायत आने के बाद लेखपाल उसका समाधान सुनिश्चित करे। ऐसे मामलों में एसडीएम तहसीलदार को शिकायत दोबारा फारवर्ड नहीं की जाएगी।

Also Read- Sambhal News: एसपी का फरमान - नही हटाया अवैध अतिक्रमण तो देना होगा दस हज़ार रुपए किराया।

एक बार में समाधान न करने पर लेखपाल कानूनगो के खिलाफ निलंबन एवं विभागीय जांच की जाएगी। वहीं लेखपाल कानूनगो की जबाबदेही तय करते हुए डीएम ने उन्हें क्षेत्र में रह कर हर एक्टिविटी पर नजर रखने का निर्देश दिया। वहीं अवैध कब्जे दोबारा कब्जे जैसे मामलों में कार्यवाही करने जैसी राजस्व मामलों की घटनाओं में एक बार में ही कार्यवाही करने की जबाबदेही तय की है।

डा. राजेंद्र पैंसिया, डीएम सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow