Sambhal News: शिक्षा संस्थानों में जगह-जगह मनाया गया बाल दिवस। 

बाल दिवस हर वर्ष 14 नवंबर 2024 को मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के दिन बाल दिवस जगह-जगह शिक्षा संस्थानों में ...

Nov 14, 2024 - 14:40
259 Views
Sambhal News: शिक्षा संस्थानों में जगह-जगह मनाया गया बाल दिवस। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल। बाल दिवस हर वर्ष 14 नवंबर 2024 को मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के दिन बाल दिवस जगह-जगह शिक्षा संस्थानों में मनाया गया है। यह दिन खासतौर से बच्चों के लिए होता है, जिसमें उनकी खुशियों, उनके अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के प्रति जागरूकता को बढ़ाना और उन्हें एक सुरक्षित, खुशहाल और शिक्षा से भरपूर जीवन देने की दिशा में कार्य करना है। स्कूलों एवं कॉलेज में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। दरअसल इसके पीछे एक खास वजह है,  पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद प्रेम और लगाव था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। बच्चों के लिए अत्यंत प्रेम एवं लगाव और उनके लिए किए गए कई विशेष कार्यों को ध्यान में रखते हुए जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर हर वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन पूरी तरह से चाचा नेहरू एवं बच्चों को समर्पित होता है। इस दिन शिक्षा संस्थानों में भाषण, डांस, खेल, डिबेट जैसे प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाती है और विजेताओं को इनाम दिया जाता है।

आज गुरुवार को बाल दिवस पर अनेक संस्थाओं में जगह-जगह बच्चों ने प्रतियोगिताएं आयोजित की। मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में एसडीएम वंदना मिश्रा ने फीता काटकर व मशाल जलाकर खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने तरह-तरह के खेलकूद प्रतियोगिता दौड़ ताइक्वांडो व अन्य में प्रतिभाग करके अपना कौशल दिखाया। वही श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान, हल्लू सराय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

Also Read- Gorakhpur News: गोरखपुर में योगी सरकार बना रही है राज्य का पहला आयुष विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय में चलेंगे यूनिक कोर्स।

सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य ,स्टाफ एवं छात्र -छात्राओं द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को समर्पित एक सुंदर गीत सुना कर सभी का मन मोह लिया। समस्त कक्षाओं के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें लॉन्ग दौड़, लंगडी दौड़, जंप दौड़, बोरी दौड़, अमरूद दौड़, खो- खो आदि खेल सम्मिलित थे। कक्षा 1 से 8 तक के जिन बच्चों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त या उन्हें विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। बाल दिवस पर नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला गया व बच्चों को उनके पथ पर चलने का आह्वान किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow