Hardoi News: अमिय कृष्ण चतुर्वेदी की जयंती पर वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।
सीएम सामूहिक विवाह के तहत 'चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा गरीब जोड़ों को मिला 'वरदान'....
हरदोई। वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट अपने संस्थापक प्रबंध न्यासी अमिय कृष्ण चतुर्वेदी की जयंती पर 14 नवम्बर को श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पद्मभूषण पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बीके चतुर्वेदी ने अमिय कृष्ण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।आपको बताते चले बीके चतुर्वेदी कनाडा ,ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूरोप ,चीन आदि देशों में भारत के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं ।2004 में प्रधानमंत्री ने उन्हें कैबिनेट सेक्रेटरी के पद का दायित्व सौंपा। वर्तमान में समिति के अध्यक्ष टीपीएस सोसाइटी के अध्यक्षहै।
वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी भुवन चतुर्वेदी ने ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की उपलब्धियां का उल्लेख किया किया। मुख्य अतिथि ने चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया। पूर्व गृह सचिव एवं वरिष्ठ ट्रस्टी मणि प्रसाद मिश्र ने कृष्ण चतुर्वेदी के सत्कार्यों को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के गतिविधियों की चर्चा की । ट्रस्टी अतुल कांत द्विवेदी ने आभार प्रदर्शन किया। ट्रस्टी अतुल कपूर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
- प्रतिभाओं को मिला सम्मान,दस हजार रूपये छात्रवृत्ति की चेक
ट्रस्ट के वर्तमान प्रबन्ध न्यासी भुवन चतुर्वेदी, मुख्य अतिथि बीके चतुर्वेदी, हरदोई के पूर्व जिलाधिकारी अवधेश सिंह, पूर्व गृह सचिव आईएएस मणि प्रसाद, अतुल कांत द्विवेदी ,अविनाश मिश्र और आलोकिता श्रीवास्तव ने
ए० के० चतुर्वेदी स्मारक दस हजार रूपये की छात्रवृत्ति का चेक 90 प्रतिशत दिव्यांग औरहाईस्कूल परीक्षा में 67 प्रतिशत अंक पप्राप्त करनेवाली छात्रा कुमारी खुशबू को दिया।वहीं शोभनाचतुर्वेदी स्मृति सम्मान के लिये प्रशासनिक क्षेत्र(आई०पी०एस०) में चयन होने पर इशिता गुप्ता के माता-पिता को और खेलकूद के क्षेत्र में राज्य " स्तर पर पावर लिफ्टिंग में प्रिया गुप्ता स्मृति चिन्ह व प्रशस्तपत पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त देश तथा विदेश की अनेक चोटियों पर चढकर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराने वाले जिले के विख्यात पर्वतारोही अभिजीत सिंह को विशेष सम्मान से नवाजा जायेगा।
- जोगराज सिंह को वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट ने किया सम्मानित, जोगराज सिंह एक गरीब निर्धन कन्या का करेंगे कन्या पूजन, उठाएंगे सारा खर्च
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दस वर्षों तक केन्द्रीय कैबिनेट सचिव रहे आईएएस बी० के० चतुर्वेदी , पूर्व गृह सचिव आईएएस मणि प्रसाद, पूर्व जिलाधिकारी हरदोई अवधेश सिंह ,समाजसेवी अरुणेश बाजपेई,अतुलकांत द्विवेदी, वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी भुवन चतुर्वेदी, संजीव अग्रवाल सहित तमाम अधिकारी मौजूदग रहे।
जुनून सा बस जाए दिल में, हौसला बुलंद जब हो जाए। निकल पड़े मंजिल को हम, हर कोई पीछे चला आए...। यह पंक्तियां समाजसेवी जोगराजसिंह पर सटीक बैठती हैं, जिन्होंने गरीब बालिकाओं के विवाह का बीड़ा उठाया। जोगराज सिंह ने अपने बाबा मैरिज हाल मे 30 गरीब निर्धन कन्याओं का विवाह निशुल्क संपन्न कर चुके हैं। आज हरदोई में लखनऊ रोड स्थित महायोगी गुरू गोरखनाथ विद्यालय में जोगराज सिंह वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रबंध समिति में जोगराज सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने मंच से निर्धन कन्याओं के विवाह में उनके द्वारा निरंतर की गई सहायता कि सराहना की गयी।बाबा मैरिज हाल के संस्थापक जोगराज सिंह ने वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के किसी भी कार्यक्रम बाबा मैरिज हाल में निशुल्क करने की घोषणा की। उन्होंने दिसंबर माह में होने वाले वरदान ट्रस्ट के निशुल्क विवाह समारोह में एक जोड़े को गोद लेकर कन्यादान करने की घोषणा की।
What's Your Reaction?











