Sambhal News: सम्भल बहजोई रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर उठी मांग।
कांग्रेसियों व स्थानीय नागरिकों ने की चौधरी सराय से हयातनगर तक डिवाइडर लगाने की मांग....
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल बहजोई मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर कांग्रेसियों व स्थानीय नागरिकों ने चौधरी सराय से लेकर हयातनगर तक डिवाइडर की मांग की है जिससे की दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
शुक्रवार की शाम कांग्रेस कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद व आरिफ तनवीर अपने साथियों के साथ लाडम सराय पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर वहां की समस्या जानी स्थानीय नागरिकों ने वहां हो रही दुर्घटनाओं के बारे में कांग्रेसियों को अवगत कराया कांग्रेसियों ने उच्च अधिकारियों से मिलकर चौधरी सराय से हयातनगर तक डिवाइडर लगवाने के प्रयास की बात कही है।
स्थानीय निवासियों ने लगातार हो रही घटनाओं के कारण लोगों के आवागमन की परेशानियां को बताया साथ ही कहां की लगभग 8 दिन में यहां चार पांच एक्सीडेंट हो चुके हैं इसलिए चौधरी सराय से हयातनगर तक डिवाइडर लगाने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और इससे आमजन को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सीएम योगी से दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए डिवाइडर लगाने की मांग की है।
#सम्भल बहजोई रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर उठी मांग
कांग्रेसियों व स्थानीय नागरिकों ने की चौधरी सराय से हयातनगर तक डिवाइडर लगाने की मांग
सम्भल बहजोई मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर कांग्रेसियों व स्थानीय नागरिकों ने चौधरी सराय से लेकर हयातनगर तक डिवाइडर की @DmSambhal pic.twitter.com/6W86bKnP8s — INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) November 15, 2024
तौकीर अहमद, शहर अध्यक्ष
आरिफ तनवीर, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग
What's Your Reaction?











