Hardoi News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस पर लगाये आरोप निराधार- हरदोई पुलिस
प्रकरण के सम्बन्ध में दोनो पक्षो के मध्य वाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। दोनो पक्ष पेशे से अधिवक्ता है तथा एक-दूसरे के विरुद्ध आरोप प्रत्यारोप करते हुये प्रार्थना पत्र प्रेषित करते रहते है। 17.09.2024 को स्थानीय पुलि...
Hardoi News INA.
थाना हरियावां क्षेत्रान्तर्गत कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति द्वारा पुलिस पर लगाए गए असत्य / निराधार आरोपों के सम्बन्ध में संक्षिप्त विवरण- कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर थाना हरियावां क्षेत्रान्तर्गत से सम्बन्धित प्रसारित खबर के सम्बन्ध में हरदोई पुलिस ने बताया कि संत कुमार सिह पुत्र स्व० छेदा सिह निवासी मो० खत्ता जमाल खां कस्बा व थाना शाहाबाद जनपद हरदोई जो कि मूलतः ग्राम मसफना थाना हरियावां जनपद हरदोई के रहने वाले है तथा उनकी जमीन ग्राम कपूरपुर शहजादे थाना हरियावां में स्थित है जोकि वर्ष 1993 में बैंक लोन अदा न किये जाने के कारण नीलाम की गई थी उक्त नीलाम जमीन को अहेश पाल सिंह पुत्र छोटे सिह निवासी गाम संधिनावा थाना हरियावां जनपद हरदोई द्वारा खरीदी गयी थी।
Also Read: Hardoi News: हत्या के मामले में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में दोनो पक्षो के मध्य वाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। दोनो पक्ष पेशे से अधिवक्ता है तथा एक-दूसरे के विरुद्ध आरोप प्रत्यारोप करते हुये प्रार्थना पत्र प्रेषित करते रहते है। 17.09.2024 को स्थानीय पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत संत कुमार सिंह उपरोक्त के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर संत कुमार सिह उपरोक्त द्वारा पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने के उद्देश्य से कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर असत्य /निराधार आरोप लगाए जा रहे है। जो पूर्णतः असत्य/निराधार है।
What's Your Reaction?











