Hardoi News: हत्या के मामले में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार

गांव के अनिल कुमार पुत्र दुबारी सहित 3 अन्य व्यक्तियों ने उसके लड़के के साथ मारपीट की और फिर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। इ...

Nov 15, 2024 - 20:59
 0  46
Hardoi News: हत्या के मामले में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार

Hardoi News INA.
थाना माधौगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीते 2 अक्टूबर को कन्हैया बक्स सिंह पुत्र संत बक्स सिंह निवासी गांव इकसईया थाना माधौगंज हरदोई ने तहरीर देते हुए बताया था कि उसी के गांव के अनिल कुमार पुत्र दुबारी सहित 3 अन्य व्यक्तियों ने उसके लड़के के साथ मारपीट की और फिर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। इस मामले में पुलिस ने अवधेश पुत्र आल्हा निवासी गांव सेमरिया थाना सवायजपुर हरदोई को गिरफ्तार किया है। जबकि शीलू कुमार पुत्र अवधेश कुमार को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow