Sambhal News: अधिवक्ताओं ने फूंका गाजियाबाद जिला जज का पुतला।
गाजियाबाद पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ की गई बर्बरता की निंदा के साथ दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग, अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज एफआईआर ....
रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल। जिला बार एसोसिएशन सम्भल के तत्वाधान में गाजियाबाद में हुई घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश दिखा है अधिवक्ताओं ने जिला गाजियाबाद का पुतला दहन कर पुलिस व जिला जज के खिलाफ नारेबाजी की है।
Also Read- Political News: पीएम मोदी ने जनसभा में जनता से किया आग्रह, हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।
बुधवार को नगर के शंकर कॉलेज चौराहे पर जिला बार एसोसिएशन सम्भल के बैनर तले अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में हुई घटना को लेकर निंदा की इसके साथ ही गाजियाबाद जिला जज का पुतला दहन किया गया। गाजियाबाद पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ की गई बर्बरता की निंदा के साथ दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग, अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग तथा जिला जज गाज़ियाबाद के स्थानांतरण किए जाने की मांग की गई।
#सम्भल अधिवक्ताओं ने फूंका गाजियाबाद जिला जज का पुतला
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) November 13, 2024
जिला बार एसोसिएशन सम्भल के तत्वाधान में गाजियाबाद में हुई घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश दिखा है अधिवक्ताओं ने जिला गाजियाबाद का पुतला दहन कर पुलिस व जिला जज के खिलाफ नारेबाजी की है।@sambhalpolice pic.twitter.com/XYMlvGxTmX
What's Your Reaction?