सम्भल में बिजली का ‘वोल्टेज आतंक’, फुंक रहे फ्रिज-कूलर; सपा नेताओं ने खोला मोर्चा।

सम्भल शहर के कई मोहल्लों में लो वोल्टेज, हाई वोल्टेज और लगातार बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजवादी पार्टी

May 18, 2026 - 18:57
60 Views
सम्भल में बिजली का ‘वोल्टेज आतंक’, फुंक रहे फ्रिज-कूलर; सपा नेताओं ने खोला मोर्चा।
सम्भल में बिजली का ‘वोल्टेज आतंक’, फुंक रहे फ्रिज-कूलर; सपा नेताओं ने खोला मोर्चा।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल शहर के कई मोहल्लों में लो वोल्टेज, हाई वोल्टेज और लगातार बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली के नेतृत्व में मोहल्ला सराय सत्ती, हिलाली सराय, डूंगर सराय और कोटला के लोगों की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई। सपा नेताओं ने एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की।

सईद अख्तर इसराइली ने बताया कि कई दिनों से इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कभी वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि पंखे तक नहीं चल पाते, तो कभी अचानक हाई वोल्टेज आने से घरों में लगे फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। कई बार वोल्टेज अचानक 50 तक गिर जाता है और कुछ देर बाद 500 तक पहुंच जाता है, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोगों ने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का गर्मी में बुरा हाल है। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनता के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं बिजली विभाग से खराब लाइन और वोल्टेज समस्या को तुरंत ठीक कराने की मांग की गई है।

Also Read- Lucknow: मीरजापुर में सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना को मिली मंजूरी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow