डोनाल्ड ट्रंप की जीत से एलन मस्क को जबरदस्त फायदा, नेटवर्थ में 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा

Nov 11, 2024 - 00:27
 0  54
डोनाल्ड ट्रंप की जीत से एलन मस्क को जबरदस्त फायदा, नेटवर्थ में 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा
elon musk gets huge benefit from donald trumps victory net worth increases by more than rs 4 lakh crore



Donald Trump and Elon Musk
जब से डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) ने अमेरिकी चुनाव(America Election) में जीत हासिल की है। तब से एलन मस्क(Elon Musk) की दौलत में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। खास बात तो ये है कि एलन मस्क(Elon Musk) की दौलत 300 अरब डॉलर के पार चली गई है। 5 नवंबर के बाद से एलन मस्क(Elon Musk) की नेटवर्थ में 50 अरब डॉलर यानी 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। करीब 3 साल के बाद एलन मस्क(Elon Musk) की दौलत 300 अरब डॉलर के पार पहुंची है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार नवंबर 2021 में एलन मस्क(Elon Musk) की नेटवर्थ 300 अरब डॉलर के पार देखने को मिली थी। उस दौरान एलन मस्क(Elon Musk) की कुल नेटवर्थ 340 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले हफ्ते एलन मस्क(Elon Musk) की कुल दौलत का आंकड़ा 350 अरब डॉलर के पार पहुंच सकता है। डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) की जीत के बाद एलन मस्क(Elon Musk) की दौलत में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार 5 नवंबर को एलन मस्क(Elon Musk) की नेटवर्थ 264 अरब डॉलर थी। जो मौजूदा समय में 314 अरब डॉलर पहुंच चुका है। इसका मतलब है कि एलन मस्क(Elon Musk) की नेटवर्थ में 50 अरब डॉलर यानी 4।20 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। जबकि शुक्रवार को एलन मस्क(Elon Musk) की दौलत में 17 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अगर बात मौजूदा साल की करें तो एलन मस्क(Elon Musk) की कुल दौलत में 84।7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Also Read: Hardoi SP in Action: व्हाई फियर, व्हेन सिंघम इज हियर...

एलन मस्क(Elon Musk) की दौलत में इजाफा का प्रमुख कारण टेस्ला के शेयरों में इजाफा है। 4 नवंबर के बाद कंपनी के शेयरों में अच्छी खासी तेजी आई है। आंकड़ों के अनुसार नैस्डैक पर कंपनी का शेयर 242।84 डॉलर पर था। तब से अब तक कंपनी के शेयर में 78।38 डॉलर प्रति शेयर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। मौजूदा समय में कंपनी के शेयर 321।22 डॉलर पर आ चुके हैं। वैसे शुक्रवार को कंपनी के शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली थी और कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 328।71 डॉलर के साथ 52 हफ्तों के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुका है। अगर बात एलन मस्क(Elon Musk) की कंपनी टेस्ला के शेयरों की बात करें तो 4 नवंबर के बाद से 32 फीसदी से ज्यादा इजाफा देखने को मिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow