Lucknow News: अनुदानित छात्रावास के कर्मियों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय - असीम अरुण

अनुदानित छात्रावास के कर्मियों को श्रम दरों के अनुरूप बढ़ा हुआ मानदेय दिया जायेगा। जिस हिसाब से श्रम दर बढ़ेगी, कर्मियों का मानदेय भी उसी तरह बढ़ता...

By INA News Desk
Jun 30, 2025 - 19:54
48 Views
Lucknow News: अनुदानित छात्रावास के कर्मियों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय - असीम अरुण

लखनऊ: अनुदानित छात्रावास के कर्मियों को श्रम दरों के अनुरूप बढ़ा हुआ मानदेय दिया जायेगा। जिस हिसाब से श्रम दर बढ़ेगी, कर्मियों का मानदेय भी उसी तरह बढ़ता रहेगा। ये बातें समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने शास्त्री छात्रावास में कहीं. शास्त्री छात्रावास में स्व. नरेन्द्र कुमार शास्त्री की 94वी जयंती पर आयोजित एससी/एसटी सम्मलेन में मंत्री असीम अरुण ने सोमवार को हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्व. नरेन्द्र कुमार शास्त्री जी द्वारा समाज के लिए किये गए योगदान को याद किया। इस मौके मर मंत्री असीम अरुण ने कहा कि हमें बाबा साहब द्वारा दिए गए आदर्श मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इसके अतिरिक्त सोमवार को मंत्री असीम अरुण ने पीएम के संसदीय कार्यालय में नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनको निस्तारित करने का निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को दिया।

Also Read- आम महोत्सव-2025: 04 से 06 जुलाई तक लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित होगा आम महोत्सव.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow